Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ ने उठाई मांगें

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने जताया हाईकोर्ट के फैसले का आभार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को इकाई अध्यक्ष विजय जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगभग 60 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता महेश चंद्र अग्निहोत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उच्च न्यायालय ने एरियर और महंगाई भत्ते के भुगतान के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय के लिए पेंशनरों ने न्यायालय और इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने वाले राज्य पेंशनर्स कल्याण संघ का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान उपस्थित पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) ऑनलाइन जमा करवाए गए। जिन पेंशनरों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा नहीं हो सके, उनके प्रमाण पत्र बायोमेट्रिक माध्यम से भेजने की व्यवस्था करने की बात कही गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर पेंशनरों को साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया गया। सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक को न खोलें। ऐसे लिंक के माध्यम से साइबर ठग बैंक खातों से पैसे निकाल सकते हैं। इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में प्रदेश सरकार से पेंशनरों की लंबित अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। इसके अतिरिक्त कुल्लू में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भी कार्यक्रम तैयार किया गया। बैठक में महेंद्र सिंह, सोहन सिंह, धर्मचंद राणा, मुरली गुप्ता, रविंद्र ठाकुर, राम प्रताप, कृष्णदेव, सरवन सिंह, भगत सिंह, चमन लाल, आरसी भल्ला सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed