{"_id":"66893f5a179ed5bc270138ee","slug":"demand-to-restore-medical-bills-and-outstanding-inflation-amount-solan-news-c-176-1-ssml1041-124613-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेडिकल बिल, बकाया महंगाई राशि को बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेडिकल बिल, बकाया महंगाई राशि को बहाल करने की मांग
Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की कुनिहार इकाई की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशन महासंघ की कुनिहार इकाई की बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि एक जनवरी 2016 के बाद संशोधित वेतनमान में बिना किसी देरी के एक साथ जारी की जाए। इसके अलावा पेंशनरों के बकाया महंगाई भत्ते और मेडिकल बिलों को भी जल्द बहाल किया जाए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कई पेंशनर गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं जो आशा लगाए बैठे हैं कि मेडिकल बिलों का भुगतान होगा, सरकार इसके लिए अबिलंब बजट जारी करे। ताकि समय रहते लोगों के मेडिकल बिल का भुगतान किया जा सके। हिमाचल प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई है। इसे जारी करने की मांग की। इस मौके पर उप-प्रधान गोपाल शर्मा, भवानी शंकर, महासचिव श्यामा नंद शाडिल, वित्तीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार कौशल, मुख्य सलाहकार राम स्वरूप तनवर, सलाहकार सुनील शर्मा, रमेश चंद शर्मा, कंचन माला, कमलेश तनवर, भगवान सिंह वर्मा, सुशील शर्मा, भवानी सिंह, सोहन लाल शर्मा, ओम प्रकाश, डॉ. एसपी शर्मा, जेपी शाह, हरनाम सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।