फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised for cleanliness system, library expansion and filling of vacant posts

Solan News: सफाई व्यवस्था, पुस्तकालय विस्तार व रिक्त पद भरने की उठाई मांग

Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for cleanliness system, library expansion and filling of vacant posts
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित पीटीए की तृतीय बैठक में भाग लेते अभिभावक व स्टाफ सदस्य।
दाड़लाघाट कॉलेज में पीटीए बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अध्यापक-अभिभावक (पीटीए) संघ की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने की, जबकि पीटीए सचिव एवं सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की गत सत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति में अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। बैठक के दौरान महाविद्यालय की आधारभूत आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से परिसर में आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी (स्वीपर) की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी सत्र में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पीटीए सदस्यों ने समाजशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग में रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed