फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demand raised by truck operators

Solan News: ट्रांसपोर्टरों ने की सिविल सप्लाई मालभाड़ा बढ़ाने की मांग

Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पांच साल से नहीं बढ़ा मालभाड़ा, विधायक से मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने का किया आग्रह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अदानी सीमेंट दाड़लाघाट में कार्यरत विभिन्न ट्रांसपोर्टर सोसायटियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसायटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के अध्यक्ष रामकृष्ण बंसल की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में विधायक संजय अवस्थी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सप्लाई के मालभाड़े में वृद्धि की मांग उठाई। एसडीटीओ अध्यक्ष रामकृष्ण बंसल ने विधायक को बताया कि पिछले पांच वर्षों से सिविल सप्लाई के मालभाड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि इस अवधि में डीजल के दाम में करीब 12 से 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मालभाड़े पर सिविल सप्लाई का माल ढोना ट्रांसपोर्टरों के लिए मुश्किल हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से आग्रह किया कि 19 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अर्की दौरे के दौरान ट्रांसपोर्टरों की इस मांग को उनके समक्ष उठाकर मालभाड़े में उचित वृद्धि करवाने का प्रयास किया जाए। विधायक संजय अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सभा अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ऋषि देव शर्मा, एसडीटीओ कोषाध्यक्ष नीलम भारद्वाज, बाघल लैंड लूजर सभा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ऋषि गांधी, तिलक राज गौतम, जय सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed