फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand for payment of the pending 15% DA and formulation of a policy for outsourced employees.

Solan News: लंबित 15 प्रतिशत डीए के भुगतान और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग

Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोलन में जल शक्ति कर्मचारी महासंघ की बैठक में उठा मुद़्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध जल शक्ति कर्मचारी महासंघ मंडल सोलन की बैठक रविवार को हुई, जिसकी । बैठक की अध्यक्षता बीएमएस अध्यक्ष सुरजीत राणा ने की, जबकि प्रदेश उप महामंत्री देवी दत्त तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान न होने पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि लंबित डीए और वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान के बकाए का जल्द भुगतान किया जाए। इसके अलावा 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के संशोधित बकाया, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन का अविलंब भुगतान करने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों ने मासिक चिकित्सा भत्ते को 400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

इनसेट
आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की मांग
संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाकर उन्हें विभागों के अधीन लाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि जब तक इन्हें विभाग के अधीन नहीं लाया जाता, तब तक सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए। बैठक में जल शक्ति विभाग के तहत ठेकेदारों व कंपनियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। संघ ने अधिकारियों से मांग की कि ठेकेदारों को समय पर मानदेय देने के कड़े निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सोलन में होगी प्रदेश कार्य समिति की बैठक
बीएमएस के प्रदेश उप महामंत्री देवी दत्त तंवर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि अक्टूबर 2026 में बीएमएस प्रदेश कार्य समिति की बैठक सोलन में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर इंद्र सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, सुनील कुमार, हरनाम सिंह, सुरेश कुमार, नेत्र सिंह, दलीप सिंह और शुभम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed