{"_id":"623dfab3775062315766cb15","slug":"delhi-and-punjab-cms-to-take-part-in-road-show-to-be-organised-in-mandi-on-6th-april-solan-news-sml4036584119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में दिल्ली और पंजाब सीएम का रोड शो छह अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में दिल्ली और पंजाब सीएम का रोड शो छह अप्रैल को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आम आदमी पार्टी के बीबीएन के पदाधिकारियों ने छह अप्रैल को मंडी में होने वाले रोड शो को लेकर बैठक की।
बैठक में फैसला लिया गया कि इस रोड शो में बीबीएन से तीन हजार कार्यकर्ता मंडी जाएंगे। रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में निकाला जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह बांठ ने कहा कि छह अप्रैल को मंडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले से आम आदमी पार्टी रोड शो निकाल कर रहा है।
पार्टी पूरे प्रदेश में आने वाले चुनाव में सभी 68 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली माडल की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलवंत बांठ ने कहा कि हिमाचल में एक बारी भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस का खेल लंबे समय से चल रहा है जिससे लोग तंग हैं। इस मौके पर धर्मपाल चौहान, हरिदत्त शर्मा, हेमराज चंदेल, स्वर्ण सिंह सैणी, हैपी चौधरी, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, ज्ञान सिंह उपस्थित रहे।