फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deepened drinking water crisis in Sai and Sauri Panchayat

Solan News: साई और सौड़ी पंचायत में गहराया पेयजल संकट

Sat, 25 Mar 2023 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

800 परिवार बाहरी बहाव से पानी पीने को मजबूर
दोनों योजनाओं की मोटरों में आई तकनीकी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून विस क्षेत्र की साई और सौड़ी पंचायतों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। इन पंचायतों को थाना-साई उठाऊ पेयजल योजना और बह कोलियां उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है। दोनों योजनाओं की मोटरों में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते लोगों को पानी नहीं मिल रहा। दोनों पंचायतों के 800 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। सौड़ी पंचायत के बह कोलियां, छलोंदवाली, धार कोलियां, रतनगढ़ और गोरखनाथ में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। ग्रामीण बाहरी बहाव (प्राकृतिक स्रोत) का पानी पी रहे हैं। यहां पर जल जनित रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया ज रहा है कि बह कोलियां उठाऊ पेयजल योजना पिछले चार दिन से पंप में तकनीकी खराबी आने से बंद है, वहीं थाना-साई ऊठाऊ पेयजल योजना की मोटर में तकनीकी खराबी आ गई है। पंचकूला से इलेक्ट्रिशन बुलाकर इसको चेक करा लिया है, लेकिन वह ठीक नहीं हो रही है। अगर यह ठीक नहीं होती है तो यहां पर दूसरी मोटर लगानी होगी। सौड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान राम प्रकाश रनोट, राम प्रताप, वर्तमान प्रधान पवन कुमार, रमेश चंद, उपप्रधान रामपाल, ऊषा देवी, धारकोलियां के गीता राम, राम सिंह, मेहरचंद, सावन राम, मनसा राम, देवराज, राज कुमार, दिला राम, पंकज कुमार, रामलाल, गुरचरण सिंह ने बताया कि लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। दोनों योजनाएं एक साथ खराब होने से लोग काफी परेशान हैं।

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि थाना-साई योजना की मोटर में तकनीकी खराबी आ गई। इसको कई इलेक्ट्रिशन को दिखाया गया है, लेकिन वह लगातार ट्रिप हो रही है। बह कोलियां उठाऊ पेयजल योजना में भी तकनीकी फाल्ट आया है। इससे ठीक करने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही इसे सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर थाना साई योजना की मोटर ठीक नहीं हुई तो यहां पर नई मोटर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed