फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Debris from four-laning work poses a threat to houses in Dumeri village; traffic also disrupted.

Solan News: फोरलेन के मलबे से डुमेरी गांव के मकानों को खतरा, यातायात भी बाधित

Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Debris from four-laning work poses a threat to houses in Dumeri village; traffic also disrupted.
बारिश के बाद कंडाघाट कवारग मार्ग पर डुमेरी गांव के लोगों के घरों के पीछे पहुंचा परवाणू-शिमला फो
भारी बारिश में लोगों के घरों में घुसा पानी, खुद ग्रामीणों ने दूसरी तरफ मोड़ा पानी का रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कवारग के डुमेरी गांव में मंगलवार देर शाम भारी वर्षा के कारण कालका-शिमला फोरलेन का मलबा और पानी घरों के लिए खतरा बन गया। इस घटना से गांव के कई किसानों और पूर्व प्रधान के मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई थी।
फोरलेन से आया मलबा और पानी कंडाघाट-कवारग मार्ग पर बसे डुमेरी गांव में घुस गया। इससे किसान ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, पूर्व प्रधान किशन ठाकुर, लीलादत्त शर्मा, कुलदीप शर्मा और ब्रह्मानंद शर्मा के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया। गांव के लोगों ने एकजुट होकर इस पानी को गांव से दूसरी ओर मोड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह बाढ़ आधी रात को आती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कवारग के प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि फोरलेन के अधिकारियों ने अपना डंगा बचाने के लिए एक कलवर्ट बंद कर दिया है। इसके कारण सारा पानी एक ही कलवर्ट से गांव की ओर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय उपमंडल अधिकारी को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। हालांकि, उनके कहने पर भी फोरलेन का प्रोजेक्ट अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed