फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Debris dumped on roadside in Parvanoo, severage line choked at various place despite dengue in the industrial area

सड़क किनारे फेंका मलबा, नालियां बंद होने से सड़क पर बह रही गंदगी

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में सफाई की व्यवस्था खस्ताहाल है। शहर में सड़क किनारे बनाई नालियां मलबे से भरी पड़ी हैं। सड़क पर जगह-जगह निर्माण का मलबा पड़ा है। कई जगह सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में रहने वाले उद्योगपतियों के साथ-साथ अन्य लोग भी परेशान हैं।
परवाणू शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू फैला है। डेंगू का मच्छर गंदे पानी में ही पनपता है। ऐसे में क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप होने से डेंगू अनियंत्रित होने का खतरा भी बढ़ गया है। सफाई का जिम्मा नगर परिषद परवाणू का है लेकिन वह इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बीते दिनों इनकी फॉगिंग की गाड़ियां भी डीजल न मिलने से खड़ी हो गई थीं।
विज्ञापन

परवाणू के सेक्टर-6 की वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष अशोक बत्रा ने बताया कि वह परवाणू में सड़कों, नालियों, साफ-सफाई और शहर के रखरखाव के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से मिल चुके हैं। हालांकि नगर परिषद ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभिनव शर्मा ने बताया कि शहर में सफाई अभियान शुरू किया गया है। नालियां, सड़कों, नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई की जा रही है। इसमें लगभग 10 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। परवाणू में सड़कों के किनारे पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed