फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan let empolyees took oath of environment and sanitation protection

उपायुक्त ने लोगों को दिलवाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
DC Solan let empolyees took oath of environment and sanitation protection
सोलन में स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुभारंभ करते शपथ दिलवातीं उपायुक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला स्तरीय स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक कार्यान्वित किए जाने वाले अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सबल राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी का स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत जिला के सभी कस्बों, शहरों एवं ग्राम पंचायतों में कूड़े-कचरे की सफाई की जाएगी। जल स्रोतों को स्वच्छ किया जाएगा। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय राज मार्गों के आसपास, आवासीय, विभागीय परिसरों, अस्पतालों और सेप्टिक टैंकों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुनिहार में विकास खंड अधिकारी पुष्पा देवी की अध्यक्षता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान विकास खंड कुनिहार की कोठी, कुनिहार और हाटकोट पंचायत के प्रतिनिधि, महिला मंडल व युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। अर्की नगर पंचायत के वार्ड-तीन से तहसीलदार रमन ठाकुर और नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अगुवाई में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाड़लाघाट की सुरजपुर पंचायत में प्रधान ओम प्रकाश और उपप्रधान कामेश्वर के नेतृत्व मेें स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कंडाघाट के साधुपुल में खंड स्तरीय स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुरुआत महिला समाज शिक्षा आयोजिका सुनील चौहान ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। परवाणू के दशहरा ग्राउंड रमें एसडीएम डॉ. संजीव कुमार धीमान ने स्वच्छता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed