फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC asks industrialists to enhance oxygen capacity in Solan

उद्योगों को ऑक्सीजन निर्माण क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बद्दी में ऑक्सीजन उत्पादन कर रहे उद्योगों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत विभिन्न संयंत्र समुचित मात्रा में ऑक्सीजन उत्पादन करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोलन जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति और उत्पादन का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन जिले से प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे चारों उद्योगों के प्रबंधन के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उद्योगों को निर्देश दिए कि वर्तमान संकट के चलते ऑक्सीजन उत्पादन में कमी न आने दें और नियमानुसार ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु रखें। उन्होंने ऑक्सीजन उत्पादन कर रहे विभिन्न उद्योगों को निर्देश दिए कि अपने-अपने संयंत्र में ऑक्सीजन निर्माण क्षमता बढ़ाएं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, उप निदेशक उद्योग संजय कंवर, उपरोक्त विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उद्योग कर रहे ऑक्सीजन तैयार
उद्योग विभाग के उप निदेशक संजय कंवर ने बताया कि वर्तमान में बीबीएन में इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स, हिमालय गैसिस, इंडो गैसिस एंड अलाइड इंडस्ट्रीज तथा शिवालिक गैसिस में ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स में प्रतिदिन 120 टन तरल ऑक्सीजन उत्पादन किया जा रहा है। हिमालय गैसिस में प्रतिदिन 3000 क्यूबिक मीटर, इंडो गैसिस एंड अलाइड इंडस्ट्रीज में प्रतिदिन 4800 और शिवालिक गैसिस में प्रतिदिन 3600 क्यूबिक मीटर गैस ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed