फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Date should be fixed soon for convening JCC meeting

Solan News: जेसीसी बैठक बुलाने के लिए जल्द निर्धारित की जाए तिथि

Sat, 15 Mar 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चंडी-घड़सी इकाई ने उठाई मांग
विज्ञापन

बैठक में चंडी अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की भी रखी गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। प्रदेश पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चंडी-घड़सी इकाई ने जेसीसी बैठक की तिथि निर्धारित करने की मांग उठाई है। अध्यक्ष पूर्ण चंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मांग की गई कि पेंशनरों को 65, 70, और 75 वर्ष पर मिलने वाले 5, 10 और 15 प्रतिशत वृद्धि को बेसिक पेंशन के साथ समायोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते की पूर्व में दी गई दो किस्तों का एरियर और 11 प्रतिशत देय किश्तों का भुगतान की अधिसूचना जारी की जाएं। हिमाचल पथ-परिवहन निगम के पेंशनरों को भी अन्य पेंशनरों के तर्ज पर महीने की पहली तारीख को ही पेंशन मिलें। साथ ही यह इकाई यह भी मांग करती है। कि तबादले के मामले में तृतीय श्रेणी तक के सभी कर्मचारियों का एक समान जिला कैडर ही हो। इसके अतिरिक्त स्थानीय समस्याओं के बारे में यह इकाई पहले भी कई बार सरकार से मांग कर चुकी हैं। सीएचसी चंडी में सीएचसी स्तरीय स्टाफ के पद स्वीकृत किए जाएं परंतु विडंबना देखिए स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला होते हुए भी इस संस्थान में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से रेडियोग्राफर का पद खाली पड़ा है। जिस कारण मरीजों को एक्सरे करवाने 40 से 50 किलोमीटर दूर सोलन या नालागढ़ जाना पड़ता है। इसलिए यह इकाई इस पद को यथाशीघ्र भरने की मांग करती हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंडी में अर्थशास्त्र के लेक्चरर का पद भी काफी समय से रिक्त हैं। इसे भी जल्दी भरने की यह इकाई मांग करती है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके अतिरिक्त दाड़वा-परवाणू वाया पट्टा गोयला बस को दोबारा चलाने की मांग उठाई है। इस अवसर पर इकाई के महासचिव हंसराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, सहसचिव सुरेंद्र शर्मा, प्रेस सचिव हंसराज शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed