फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dashowala Pul manufacturer in 1.40 crore

दून के दासोवाला में 1.40 करोड़ से बनेगा पुल

Wed, 22 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 22 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dashowala Pul manufacturer in 1.40 crore
बद्दी में दासोवाला पुल का श‌िलान्यास करते उद्योग मंत्री मुकेश अ‌िगगि््िननिहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मानपुरा पुल से फौजी कालोनी सरसा नदी तक सड़क और डंगे का निर्माण 1.25 करोड़ से होगा। उन्होंने गांव हरीपुर संढोली तक सीवरेज लाइन के लिए 50 लाख देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


चक्का रोड से पीस गोल्डन वेली स्कूल से होते हुए कंटेनर डिपो पार्किंग मलपुर तक सड़क की सोलिंग, मेटलिंग और टारिंग होगी। इस पर साठ लाख खर्च होंगे, इससे उद्यमियों और स्थानीय लोगों को फायदा होगा। मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को दून विधानसभा क्षेत्र के दासोवाला में एक करोड़ 40 लाख से बनने वाले पुल के शिलान्यास के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इस पुल के निर्माण के लिए 65 लाख और प्रदान करने की घोषणा की। पुल का निर्माण बद्दी - बरोटीवाला - नालागढ़ विकास प्राधिकरण करेगा। पुल से क्षेत्र के दासोमाजरा, खासखोल, बेरियां, कुडुवाल, चुनड़ी, मलपुर, ब्राह्मणा बस्ती, माजरी, निचली मलपुर और भुड आदि करीब एक दर्जन गांवों की लगभग 6 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने इस पुल को 30 जुलाई तक निर्मित करने के निर्देश दिए। उचित मूल्य की दुकान खोलने का मामला खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री से उठाया जाएगा। रोजगार कार्यालय में अधिकारी की तैनाती कर दी है तथा भवन मिलते ही यहां अधिकारी बैठना शुरू कर देगा। सरकार ने दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सैद्धांतिक रूप से 25 करोड़ और स्वीकृत किए हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 45 लाख उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

यह घोषणाएं कीं
बद्दी नप में 75 लाख की पेयजल योजना
चार वर्षाशालिका के निर्माण को 50 लाख
चार पार्कों के निर्माण को 1.35 करोड़, अंकावाली में बनेगा कलवर्ट
गुजरांवाली गांव के लिए 35 लाख
भीषमा मार्ग के निर्माण को 50 लाख
खासखोल तथा उपरली भुड तक पक्का होगा मार्ग
दासोमाजरा में खुलेगी उचित मूल्य की दुकान

प्राधिकरण को दी नई जिंदगी
उद्योग मंत्री ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के संबंध में लोगों की यह सोच बन गई थी कि यह प्राधिकरण उद्योगपतियों को नोटिस जारी करने और इकट्ठा करने की एजेंसी बन गया है। वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालते ही इस प्राधिकरण को पुनर्जीवित किया और इसे विकास प्रदाता प्राधिकरण बनाया। कहा कि वर्तमान सरकार के दिशानिर्देशों पर अब यह प्राधिकरण दून एवं नालागढ़ विस क्षेत्रों में आधारभूत विकास कार्यों पर 200 करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर चुका है।

कांग्रेस ने करवाया विकास : रामकुमार
दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में बद्दी-बरोटीवाला- नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी तथा जिप सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने इस अवसर पर अपने विचार रखे। पंचायत मलपुर के प्रधान पोला राम चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। दून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य अच्छर पाल कौशल, शहरी कांग्रेस बद्दी के अध्यक्ष संजीव कुमार, मलपुर पंचायत के उप प्रधान गुरुदास चंदेल, गुज्जर कल्याण बोर्ड के सदस्य गुरनाम चौधरी, दून खंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामपाल, उपाध्यक्ष लायक राम चौधरी, एसडीएम आशुतोष गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक बद्दी खजाना राम, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलकराज शर्मा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed