फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CT scan machine to be functional from 28th March in Solan hospital, health minister to inaugurate the facility

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोविड से लिया सबक, अब मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा सोमवार से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इस मशीन का लोकार्पण करेंगे। मशीन अधुनिक तकनीक से लैस है। छह करोड़ की राशि इसके लिए खर्च की गई है।

विज्ञापन
CT scan machine to be functional from 28th March in Solan hospital, health minister to inaugurate the facility
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के मामले घटने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हो गई है। मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्था सुधरती नजर आ रही है। दो वर्षों के बाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


अस्पताल में यह मशीन पीपीई मोड पर लगाई गई है। इस मशीन की मरीजों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी। मशीन टेस्टिंग में भी पास हो गई है। इसके बाद अब मशीन की सुविधा लोगों दी जाएगी। इससे मरीजों को न तो सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ेगा और न ही अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह मशीन एक समय में 16 स्लाइस करने में भी सक्षम है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में करीब दो वर्षों से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे थे। इस कारण मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। कोविड के बीच भी मरीजों को सीटी स्कैन के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ा था। यहां पर लोगों को महंगे दामों पर सीटी स्कैन करवाने पर मजबूर होना पड़ा था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कई बार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने पीपीपी मोड पर कंपनी के साथ करार कर अस्पताल में मशीन को लगाया। मशीन के अस्पताल में आने के बाद 13 मार्च से मशीन की टेस्टिंग का कार्य शुरू किया। यह कार्य पूरा होने पर अब लोगों को सुचारु रूप से सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा सोमवार से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इस मशीन का लोकार्पण करेंगे। मशीन अधुनिक तकनीक से लैस है। छह करोड़ की राशि इसके लिए खर्च की गई है।

इस रेट पर मिलेगी सुविधा
सीटी स्कैन के लिए संबंधित कंपनी की ओर से रेट अस्पताल में लगा दिए गए हैं। ये रेट सरकार ने कंपनी को दिए हैं। इसके अनुसार ब्रेन प्लेन 926 रुपये, ब्रेन प्लेन कांट्रास्ट 1472, अदर बॉडी पार्ट प्लेन 1928, अदर बॉडी पार्ट कंट्रास्ट 2313 रुपये लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फिल्म लेने के लिए 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।


स्वास्थ्य मंत्री करेंगे लोकार्पण
क्षेत्रीय अस्पताल में दो साल बाद लोगों को अस्पताल में सोमवार से आधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसका लोकार्पण प्रदेश स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed