फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowd of patients in gynecology OPD, Seeing a doctor after a long wait

Solan News: स्त्री रोग ओपीडी में लग रही कतारें, लंबे इंतजार के बाद मिल रहा चिकित्सक

Thu, 14 Dec 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में एक दिन और एक रात में दे रहा सेवाएं
विज्ञापन

वीरवार को एक चिकित्सक होने से ओपीडी के बाहर लगी लाइनें
मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना, घर जाने में भी हुई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में चिकित्सकों की कमी खल रही है। दिन में एक ही चिकित्सक ड्यूटी दे रहा है। इसके चलते ओपीडी के बाहर लंबी कतार लग रही है। अधिकतर परेशानी चिकित्सक के ऑपरेशन थियेटर में चले जाने के बाद आती है। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार चिकित्सक लंबे समय के लिए ओटी में रहते हैं। इस कारण महिलाओं को कई बार वापस भी लौटना पड़ता है।
हालांकि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। लेकिन इनमें से एक विशेषज्ञ छुट्टी पर चल रहे हैं। जबकि अन्य दो चिकित्सक में से एक दिन में और एक रात में ड्यूटी दे रहा है। रात में ड्यूटी के बाद दिन में एक चिकित्सक की दिन में छुट्टी रहती है। एक ही चिकित्सक के होने से ओपीडी के बाहर भीड़ लग रही है। वहीं ओपीडी अधिक होने से नंबर भी देरी से आता है। ऐसे में मरीजों की बसें भी छूट रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। स्त्री रोग ओपीडी में भी काफी भीड़ महिलाओं की रहती है। लेकिन इन दिनों मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में एक ही चिकित्सक की ड्यूटी होने से उन्हें आपातस्थिति में आने वाले मरीजों को भी देखना पड़ता है। साथ ही दिन में ऑपरेशन किए जाते हैं। चिकित्सक के जाने के बाद ओपीडी के बाहर मरीज बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मामला हाल ही में संज्ञान में आया है। इस बारे रोस्टर को जांचा जाएगा। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed