फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crimes against women are continuously increasing in the state: BJP

प्रदेश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे हैं अपराध : भाजपा

Fri, 27 Oct 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 27 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
महिला मोर्चा सोलन ने चायल में दुष्कर्म पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा, जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु ठाकुर, महामंत्री प्रियंका अग्रवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मीरा आनंद व शकुंतला शर्मा ने चायल क्षेत्र में हुए जघन्य अपराध पर कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आखिर सिलसिले वार महिलाओं पर अपराधों की संख्या क्यों बढ़ रही है। अभी बद्दी के जघन्य अपराध का मामला सुलझा नहीं था कि चायल में घटना घट गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं जनता के बीच आकर के पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।
विज्ञापन

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने सांसद प्रतिभा सिंह को गुड़िया कांड की याद दिलाते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर जनता के प्रति कब उत्तरदाई होगी। उन्होंने कांग्रेस नेत्रियों से अपील करते हुए कहा इन्हें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विषय पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमारा साथ देना चाहिए। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन सुक्खू सरकार से मांगा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय आपात बैठक का आयोजन सोलन में होगा। जिसमें इस घटना को लेकर के चिंतन मंथन भी किया जाएगा व आगामी योजना भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed