{"_id":"d73829f6587daaf6355a7f98c8e196ec","slug":"two-died-in-road-accident-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बीटेक के छात्र समेत 2 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बीटेक के छात्र समेत 2 की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मंगलवार देर रात का है जिसमें बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी में एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। इसमें एक अन्य घायल हो गया। वहीं दूसरा हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भुड्ड़ के पास हुआ जब बाइक सवार निजी बस के नीचे आ गया। इस हादसे में बिलासपुर के बीटेक के छात्र की मौत हो गई। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इस दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार देर रात की है। बिहार के जिला रोहतास के गांव वासुहारी का 40 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र कुमार चौधरी सराज माजरा में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार शाम वह झाड़माजरी में एक फैक्टरी में स्क्रैप लेने गया, लेकिन वहां पर सौदा न होने पर वह वापस खाली बद्दी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह 101 प्लाट के सामने आया उतराई में ट्रैक्टर ने स्पीड पकड़ ली जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराया और पलट गया। इससे चालक का शरीर स्टेरिंग के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर उसका चचेरा भाई सूर्य लाल चौधरी भी सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा सूर्य लाल छिटक कर एक ओर गिर गया जिससे उसे मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
बिलासपुर के शिवा इंस्टीट्यूट में बीटेक के तृतीय वर्ष के छात्र की बद्दी में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। बिलासपुर के सेक्टर दो निवासी दीक्षांत शर्मा (22) पुत्र दिनेश शर्मा बाइक पर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहा था। भुड्ड के पास अचानक वह निजी बस की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद बाइक समेत वह गिर गया जिससे टायर उसके ऊपर से घूम गया। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से जा रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर आई और युवक को बेहोशी की हालत में बद्दी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक डा. अनिल आरोड़ा ने उसे मृत घोषित किया। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही जीरकपुर से आए उसके चचेरे भाई साहिल शर्मा ने बताया कि दीक्षांत पहले बद्दी विवि में इंजीनियरिंग कर रहा था, लेकिन यहां पर पढ़ाई बीच में छोड़ कर बिलासपुर चला गया था। वहां पर भी इंजीनियरिंग ही कर रहा था। उसने नई बाइक ली थी जिसके सर्विस कराने यहां आया हुआ था। वह कहां जा रहा था इस बारे में किसी को कोई पता नहीं है।
दीक्षांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक छात्र की मां हार्ट मरीज हैं इस कारण उन्हें अभी तक इस बारे में नहीं बताया है। पिता लोनिवि विभाग में कार्यरत है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम कराने के लिए नालागढ़ चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।