फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   trousit attack on police head constable

हेड कांस्टेबल पर हमला, फोन छीनकर आरोपी फरार

Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन Updated Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
trousit attack on police head constable
जाबली फाटक के पास सरेआम एनएच के किनारे शराब पी रहे युवकों को रोकने वाले पुलिस कर्मी को पटियाला के सैलानियों की दादागिरी का सामना करना पड़ा। - फोटो : demo pic
जाबली फाटक के पास सरेआम एनएच के किनारे शराब पी रहे युवकों को रोकने वाले पुलिस कर्मी को पटियाला के सैलानियों की दादागिरी का सामना करना पड़ा। नशे में धुत्त सैलानियों ने हेडकांस्टेबल की पहले पिटाई की फिर उसका फोन छीनकर अपनी कार में फरार हो गए। पुलिस कर्मी ने मामले की सूचना पीसीआर वैन को दी।
विज्ञापन


युवकों का पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को गाड़ी समेत कोस्मो फैक्ट्री के पास धर दबोचा। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल जाबली के पास ड्यूटी पर था। इसी बीच एक पंजाब के नंबर की कार फाटक के पास सड़क किनारे रुकी। गाड़ी परवाणू की तरफ से आई थी। दो युवक कार से निकले और सरेआम शराब पीने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने जब उन्हें रोका तो बहसबाजी शुरू हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक की उसका मोबाइल फोन भी छीन कर परवाणू की तरफ भाग गए। इस हादसे की सूचना तुरंत कर्मचारी द्वारा प्रभारी पीसीआर को दी गई। कोसमो फैक्ट्री के पास रोककर उनके खिलाफ अभियोग दर्ज करके पुलिस द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed