{"_id":"57f3bef64f1c1bcd4e26f6b0","slug":"thousant-rupees-theft-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने खाते से उड़ाए हजारों, 48 रुपये छोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने खाते से उड़ाए हजारों, 48 रुपये छोड़े
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
ओच्छघाट के सनहोल की महिला के खाते से शातिरों ने हजारों रुपये उड़ा लिए।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओच्छघाट के सनहोल की महिला के खाते से शातिरों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। महिला के अकाउंट को शातिरों ने पहले हैक किया फिर पैसे निकाल लिए। खाते में महज 48 छोड़े। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सोलन में की है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत के आधार भादंस की धारा 420 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तीन अक्तूबर को शातिर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता योगिता चौधरी पत्नी अरुण चौधरी निवासी गांव सनहोल डाकघर ओच्छघाट तहसील और जिला सोलन ने रिपोर्ट की कि उसका स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सोलन में खाता है। इसमें 52 हजार 835 बेलैंस था। तीन अक्तूबर को 52 हजार 787 रुपये किसी ने निकाल लिए। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर चुराने वाला धरा
सोलन। गैस सिलेंडर रेगुलेटर चोरी करने वाले शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमल तथा करण ठाकुर को इस मामले मेें पकड़ा गया है। थाना सोलन में विजय कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता निवासी जवाहर पार्क सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका किराएदार योगेंद्र गोलिया बीएसएनएल में नौकरी करता है। वह 30 सिंतबर को अपने कमरे में ताला लगाकर घर हरियाणा छुट्टी पर गया था। तीन अक्तूबर को जब वह अपने कमरे में वापस आया तो उसने उक्त कमरे का ताला खुला पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन