फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   thief

मंदिर का ताला तोड़ चुराए जेवर और नकदी

Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
भुड्ड-बद्दी (सोलन)।
भुड्ड-बद्दी (सोलन)। Updated Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

शिव गौरी मंदिर भुड्ड में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर सोने व चांदी के जेवरात समेत हनुमान जी का गद्दा व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने योजना के तहत चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा उसके बाद मंदिर की लाइट को गुल कर चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


शिव गौरी मंदिर भुड्ड के पुजारी महंत किशन दास शुक्रवार को 11 बजे मंदिर के गेट व मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपनी कुटिया में सोने चले गए। सुबह चार बजे जब वह सोकर उठे तो देखा की मंदिर के दोनों ताले टूटे थे। शक होने पर उन्होंने मंदिर में जाकर देखा तो चोरों ने अंदर रखी अलमारी को तोड़ उसमें रखी चांदी की छड़ी, सोने की कंठी, हनुमान जी का गद्दा व 12  हजार रुपये नकदी ले गए। हनुमान जी की मूर्ति में सिंदूर लगा होने के कारण मूर्ति तो नहीं ले गए, लेकिन गद्दा जरूर ले गए।
विज्ञापन


महंत ने बताया कि मंदिर में टीवी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी पड़ा था, लेकिन चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व पैसे ही पर ही ध्यान दिया। चोरी की इस घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मलपुर पंचायत प्रधान करनैल सैणी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को विशेषज्ञ को दिखाया गया, लेकिन चोरी करने से पहले ही कैमरे का कनेक्शन काट लाइट काट दी थी जिससे कैमरे नहीं चले। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed