{"_id":"a7241fa158ffd0f4acedf8e87179d67d","slug":"theift-in-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सरकारी कार्यालयों और 9 दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सरकारी कार्यालयों और 9 दुकानों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़ (सोलन)
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की चंडी और कुठाड़ में चोरों ने मंगलवार रात दो सरकारी कार्यालयों समेत 9 दुकानों में सेंधमारी की। दुकानों के गल्ले खाली मिलने पर चोरों ने खाने पीने के सामान पर हाथ साफ कर लिया। सरकारी कार्यालयों में भी उनके हाथ नकदी नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुठाड़ पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर उपडाकघर कार्यालय, करियाना व दवाई की दुकान का ताला खुला हुआ मिला। वहीं, चोरों ने बस स्टैंड पर एक ढाबे को भी अपना निशाना बनाया। यूको बैंक के साथ राजू टी स्टाल, संजय मार्ग पर स्थित हरदेव, पिंकू व श्रीराम की करियाना की दुकानों के ताले खुले मिले। वहीं, चंडी में पटवार सर्कल कार्यालय का ताला खुला हुआ मिला। दुकानदार श्री राम, हरदेव व पिंकू ने बताया कि शाम को वे अपनी दुकानें बंद कर घर चल गए थे। सुबह जब दुकान खोलने गए तो उनकी दुुकान के ताले खुले हुए थे। दुकानदारों ने पंचायत प्रधान रामनाथ व उपप्रधान पवन शर्मा को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी दलीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के बयान दर्ज किए। लोगों ने पुलिस को बताया कि एक दो दुकान से खाने पीने का सामान चोरी हुआ है। वहीं उपडाकघर कुठाड़ के चेस्ट व अलमारियों के ताले खुले पाए गए। पोस्टमास्टर देवराज ने बताया कि चेस्ट खाली थी और अलमारियों को कोई कीमती सामान नहीं था। चोरों ने रिकार्ड को इधर-उधर फेंक दिया था। चंडी स्थित पटवारी सर्कल कार्यालय में पटवारी नवीन कुमार बुधवार सुबह कार्यालय खोलने गया तो ताला टूटा हुआ मिला। यहां पर भी रिकार्ड बिखरा हुआ था। कसौली के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकानों और सरकारी भवन के ताले खोले गए हैं। लेकिन, उपडाकघर से कोई पैसा उन्हें नहीं मिला। पोस्टमास्टर अपने साथ ही कैश लेकर चला गया था। उन्होंने बताया कि एक दुकान से घी के पैकेट चुराए गए हैं। किसी भी दुकान से नकदी चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन