{"_id":"581b727a4f1c1b5e38437bf3","slug":"theft-case-in-housing-board-colony-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आभूषणों व नगदी पर किया हाथ साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने आभूषणों व नगदी पर किया हाथ साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pic
हाउसिंग बोर्ड कालोनी सपरून से चोरों ने नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने शिकायकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सोलन में उपेंद्र नाथ खोसला निवासी ब्लॉक 19, फ्लोर 4, हाउसिंग बोर्ड कालेानी सपरून सोलन ने शिकायत की है कि वह 2 अक्तूबर होशियारपुर से सोलन को वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
तो इसे फोन द्वारा सूचना मिली की इसके मकान का पिछला दरवाजा टूटा पड़ा है। घर आकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके फ्लैट का पिछला दरवाजा तोड़ कर अंदर अलमारी से कैश व सोने के जेवरात की चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन