{"_id":"57b2f9154f1c1b582d6eb0ef","slug":"the-murder-victim-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी सेे मना करने पर सरेराह उतारा युवती को मौत के घाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी सेे मना करने पर सरेराह उतारा युवती को मौत के घाट
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
हांडाकुंडी में दिनदहाड़े सरेराह 19 वर्षीय युवती को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने दो माह बाद यूपी के बदायुं जिले से गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांडाकुंडी में दिनदहाड़े सरेराह 19 वर्षीय युवती को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने दो माह बाद यूपी के बदायुं जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। खुलासा किया कि शादी के प्रस्ताव को ठुकराने के चलते वह नाराज था। युवती की शादी की किसी अन्य से बात चल रही थी। इसलिए तैश में आकर उसने आपा खो दिया और युवती को जान से मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस लगातार हत्या आरोपी की तलाश कर रही थी। दो बार बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची, लेकिन दोनों बार वह ऐन मौके पर गायब हो गया। पुलिस ने तीसरी बार छापेमारी के बाद कत्ल के आरोपी को पकड़ लिया। दो माह की लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस के हाथ यह सफलता लगी है। आरोपी को जल्द ही नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी राम खिलाड़ी की तलाश में पुलिस कई बार उसके घर और रिश्तेदारों के पास दबिश दे चुकी थी।
विज्ञापन
यह है मामला
हत्या के आरोपी राम खिलाड़ी ने 10 जून की सुबह 19 वर्षीय प्रवासी युवती रूपा को नालागढ़ थाना के तहत खरूणी के पास हांडाकुंडी गांव में शादी से इनकार करने पर चाकू के कई वार करके मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। हांडाकुंडी में अपने परिजनों संग रह रही रूपा के पड़ोस में ही आरोपी राम खिलाड़ी अपनी बहन के साथ रहता था। हत्यारोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इस पर युवती ने शादी से इनकार किया था। इस संबंध में युवती के परिजनों द्वारा आरोपी राम खिलाड़ी की बहन को भी बताया था। इसे बहन ने हलके में लेते हुए युवती के परिजनों को शादी के लिए हामी भरने की वकालत की थी।
विज्ञापन
इस तरह शातिर पकड़ में आया
हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी ने अपनी सिम फेंक दी थी। वहीं फोन को भी नष्ट कर दिया। उसके लास्ट लोकेशन बद्दी की ही निकली। वह मौके पाकर हिमाचल की की सीमा से बाहर निकल गया। लेकिन शातिर एक गलती कर बैठा। वह परिचितों के फोन से अपने घरवालों के साथ संपर्क में रहने लगा। लेकिन पुलिस ने उसके परिजनों के फोन भी अंडर आब्जर्वेशन रखे थे। कुछ संदेहास्पद नंबरों की जांच की गई। बाद में पुलिस ने जाल बिछाते हुए हत्या का आरोपी को धरदबोचा।