फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Khar wooden recovered in nalagrah

खैर के 30 मोछे पकड़े एक गिरफ्तार, 5 फरार

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
The Khar wooden recovered in nalagrah
भटोलीकलां में सरकारी शामलात जमीन से खैर के 30 मोछे लेकर जा रहे लोगों में से एक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। - फोटो : demo pic

भटोलीकलां में सरकारी शामलात जमीन से खैर के 30 मोछे लेकर जा रहे लोगों में से एक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। विभाग की टीम ने बरोटीवाला पुलिस की मदद से एक आरोपी को लकड़ी से भरी पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने पुलिस थाना बरोटीवाला में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मध्यरात्रि 1.30 बजे शातिर खैर की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। वन विभाग को तस्करी की गुप्ता सूचना थी। आरोपियों ने मंगलवार रात इन पेड़ों का कटान किया था। इसे रात के अंधेरे में चोरी छीपे हरियाणा ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि तस्करी वाले वाहन के अलावा पांच शातिर आल्टो कार में थे। लेकिन गश्त के दौरान पकड़े गए इस मामले में गिरोह के अन्य पांच सदस्य घटना स्थल से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में भागने में कामयाब रहे। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद पुत्र मुंशी गांव रेडे इब्राहिमपुर, तहसील छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। अन्य आरोपी भी इसी एरिया से संबंध रखते हैं। इस संबंध में वन विभाग की ओर से बरोटीवाला पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


 वन विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर अवतार सिंह, वन रक्षक रविकांत शर्मा, आशीष और संदीप की अगुवाई में टीम ने यह मामला पकड़ा। रेंज आफिसर केसी शर्मा ने बताया कि भटोलीकलां में बुधवार मध्यरात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप नंबर पीबी 12टी-6380 से खैर की लकड़ी के 30 मोछे बरामद किए हैं। इन्हें अवैध रूप से हरियाणा ले जाया जा रहा था। कहा कि मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्त में लिया है। मामला बरोटीवाला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed