फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The kandaghat murdermistry solved

पंजाब के कांट्रेक्ट किल्लरों ने किया था कंडाघाट में कत्ल

Thu, 27 Oct 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 27 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
The kandaghat murdermistry solved
कंडाघाट में हुई हत्या के अारोप में ‌ग‌िरफ्तार दो अारोपी पुल‌िस के साथ - फोटो : अमर उजाला

कंडाघाट में 30 वर्षीय पंजाब के युवक की हत्या के मामले की तहकीकात के दौरान सोलन पुलिस ने दो मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। दूसरा कत्ल पंजाब में हुए एक अन्य वृद्ध कारोबारी का था। टिक्करी मोड़ (कंडाघाट) हत्याकांड में मृतक युवक पंजाब का कुख्यात उद्घोषित अपराधी निकला। ड्रग पैडलिंग और मर्डर के कई मामलों में वह हिस्ट्रीशीटर रहा है।

विज्ञापन


अमृतसर के घराटा में एक फर्नीचर के वृद्ध कारोबारी के बेटे से मृतक की गैंग ने सुपारी उठाई थी। 26 और 27 मई को इस गैंग ने वृद्ध कारोबारी की पंजाब में बेरहअममी से हत्या को अंजाम दिया। बाद में पैसे के बंटवारे के चलते गैंग में विवाद हो गया। अमृतसर के वृद्ध कारोबारी को मौत के घाट उतारने वाली गैंग ने अपने ही सरगना का सोलन के कंडाघाट में दराट से बुरी तरह काटकर कत्ल कर दिया और लाश को सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन

 
यह जानकारी एएसपी मनमोहन सिंह ने वीरवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उनके साथ डीएसपी विद्याचंद नेगी और मर्डर मिस्ट्री सोल्व करने वाली टीम में एसएचओ कमल दत्त, एएसआई मदन लाल, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अनूप कुमार तथा कांस्टेबल भानू सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पंजाब के घराटा में फर्नीचर कारोबारी सुरेंद्र सिंह का उसके अपने ही बेटे मन्नू की शादी और प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बेटे ने प्रापर्टी कब्जाने के लिए अपने पिता की मौत की साजिश रची। उसने सुशील नाम के एक कांट्रेक्ट किल्लर से संपर्क किया और मर्डर की डील डन की। सुशील ने अपने गैंग के मुख्य सरगना हैप्पी से संपर्क साधा और एक अन्य साथी मनमीत उर्फ गिन्नी के साथ मिलकर कारोबारी की मौत का ड्राफ्ट तैयार किया।  26 और 27 की रात को गैंग के तीनों युवकों ने वृद्ध कारोबारी की हत्या कर दी।

गैंग में फिर इस तरह पड़ी दरार
बाप के कत्ल के बाद बेटे ने सुपारी की रकम दी और दुबई भाग गया। बताया जा रहा है कि लाखों की इस रकम में शेयर के पीछे तीनों दोस्तों में मनमुटाव हो गया। उसी की गैंग के सुशील और गिन्नी एक तरफ हो गए और हैप्पी एक तरफ। अब दोनों ने हैप्पी को ही ठिकाने लगाने की ठान ली। प्लान बना और हैप्पी को कंडाघाट के टिक्करी के पास खूब शराब पिलाई। शराब के अंदर दवा डालकर उसे बेहोश कर दिया और फिर तेजधार हथियार से उसका कत्ल करके लाश झाड़ियों में फेंक दी।


पुलिस ऐसे पहुंची तह तक
कहते हैं कि कातिल कोई न कोई सुराग हमेशा छोड़ जाता है। इस हत्याकांड में भी ऐसा हुआ। कातिलों ने हैप्पी की हर संभव पहचान नष्ट कर दी। लेकिन उसकी जींस की पॉकेट के अंदर छोटी पॉकेट में रखे सिमकार्ड पर उनकी नजर नहीं पड़ी। लाश की जांच के दौरान सिमकार्ड हिमाचल पुलिस को बरामद हुआ और फिर तहकीकात आरंभ हुई तथा पंजाब पुलिस की मदद से कातिलों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed