फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   superwiser killed in accident in baddi

सुपरवाइजर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
superwiser  killed in accident in baddi

औद्योगिक नगर बीबीएन में अज्ञात वाहन से कुचलकर एक फैक्ट्री सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना के काफी समय बाद नालागढ़ पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर इस संबंध में सूचित किया। बीबीएन की सड़कों पर पिछले नौ दिनों में हिट एंड रन का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन


तीनों ही मामलों में अज्ञात वाहनों द्वारा राहगीर को कुचलने से मौत हुई हैं। मृतक की पहचान नितिन कुमार सक्सेना (32) पुत्र कृष्ण चंद सक्सेना निवासी हाउस नंबर 141 ज्वाहरपुरी जिला बदायु यूपी हाल निवासी सैणीमाजरा के रूप में हुई है। मृतक सैणी माजरा के वी लाईन मीडिया लिमिटेड उद्योग में बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन


हादसे को लेकर पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने के चलते पुलिस अब बैरियर और निजी सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम उद्योग से 7.30 बजे नितिन अपने कमरे को चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नितिन चंडीगढ़ स्थित अपनी पत्नी के क्वाटर जा रहा था। शव के साथ पुलिस को कपड़ों और अन्य सामान से भरा बैग मिला है। अज्ञात वाहन द्वारा नितिन के सिर को बुरी तरह से कुचला गया है। इस कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 


एसपी बशेर सिंह ने बताया कि मामले की जा रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हिट एंड रन मामलों पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। मानपुरा में एनएच-21 पर फैक्ट्री से आ रहे कामगार को ट्रक के कुचलने से मौके पर ही हुई मौत हो गई थी। बद्दी में गैस प्लांट के निकट शराब उद्योग से ड्यूटी कर लौट रहे कामगार को भी ट्रक ने कुचल दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी चालकों का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed