{"_id":"57bdb5494f1c1bf94ad4f23d","slug":"snake-bite-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षीय होनहार छात्रा की सर्पदंश से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 वर्षीय होनहार छात्रा की सर्पदंश से मौत
अमर उजाला ब्यूरो , कुठाड़/कसौली (सोलन)
Updated Wed, 24 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टा महलोग में जमा दो की होनहार छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई है। छात्रा को ईएसआई परवाणू में उपचार के लिए लाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सोनिया उम्र 17 पुत्री राकेश कुमार निवासी शुक्ल (पटटा-महलोग) के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटटा-महलोग में अध्ययनरत थी। पीड़ित परिवार को नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ की ओर से 10 हजार फौरी राहत दी गई है।
वहीं, छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पट्टा महलोग स्कूल में बुधवार को अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन था। समापन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। समापन समारोह के मुख्यातिथि नप अध्यक्ष बद्दी मदन चौधरी का दौरा भी रद्द कर दिया गया। दो मिनट के मौन के बाद सादे समारोह में टूर्नामेंट समाप्त कर दिया। सोनिया होनहार छात्रा थी। उसने बतौर ग्रुप लीडर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्रा सोनिया 23 अगस्त की रात अपने घर पर बिस्तर में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे सांप ने उसे डस दिया। परिजनों ने उसके चीखने की आवाज सुनी। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन सोनिया को पीएचसी पट्टा ले गए। पट्टा से परवाणू ईएसआई के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल कंवर, एसएमसी प्रधान राज कुमार शर्मा, प्रवक्ता अरविंद सक्सेना ने भी छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।