फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Prostititon

बीबीएन में पंजाब से जुड़े हैं देहव्यापार के तार

Sun, 26 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 26 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

बीबीएन में देह व्यापार के तार पड़ोसी राज्य पंजाब से जुड़े हैं। नालागढ़ में दो होटलों में देहव्यापार के आरोप में बरामद लड़कियां पंजाब से ही संबंधित थी। जबकि दूसरे मामले में धरी गई पांच लड़कियां भी पंजाब से बताई जा रही है। जबकि पकड़ में आए दलाल संदीप पुत्र अवतार सिंह निवासी भटिंडा व होटल प्रबंधक कुलवंत पुत्र दयाल सरकाघाट मंडी से हैं। दोनों को रविवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। खास बात यह है कि नालागढ़ में दोनो होटल राजनेताओं से संबंधित थे। जबकि बद्दी का भी होटल राजनेता से संबंधित है। सभी मामले दो पार्टियों से जुड़े राजनेताओं के होटलों से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में दो होटल में देह व्यापार का मामला सामने आने पर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के होटल पर छापेमारी करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड किया गया था। इस दौरान होटल के बैंक्वेट हॉल से पुलिस ने साउंड सिस्टम व फोर सेल इन हरियाणा की छह अंग्रेजी शराब की बोतलों सहित पांचों लड़कियों व दलाल को संदेहात्मक परिस्थितियों में पाया।
विज्ञापन


बरामद पांचों लड़कियों ने दिए बयान में कहा कि भटिंडा, मोगा व लुधियाना से उन्हें दलाल संदीप लेकर आया था। लड़कियों की उम्र 24 से 28 साल के बीच है। पुलिस की ओर से इस संबंध में इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट पांच (ए), (बी), (डी), 39 एपी एक्साईज एक्ट व 120बी के तहत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने नालागढ़ के दो होटलों में रेड कर आठ लड़कियों को देह व्यापार मामले में कब्जे में लिया था। इसमें दो होटल मालिकों व तीन महिला दलालों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिलाओं को मेडिकल के बाद सरकारी गवाह बनाया गया है। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed