फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   pak baloon found in baddi

पाकिस्तान खुशहाल रहे के नारे लिखे गुब्बारे मिले

Mon, 21 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Mon, 21 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
pak baloon found in baddi
साई पंचायत के बिशियां ब्राहमणा गांव में सफेद, नीले और हरे रंग के गुब्बारे एक कपड़े के साथ मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला

साई पंचायत के बिशियां ब्राहमणा गांव में सफेद, नीले और हरे रंग के गुब्बारे एक कपड़े के साथ मिले हैं। इस पर उर्दू में पाकिस्तान पाकिस्तानी खुशहाल रहे लिखा था। सुबह एक शिक्षक ने सैर के दौरान इन गुब्बारों को पड़े देखा। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस को इस बारे जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिशियां ब्राह्रमणा निवासी पीईटी बलदेव सिंह सुबह सैर करने के लिए गांव के साथ लगते जंगल की ओर गया। उसने वहां गुब्बारे पड़े देखे। इसकी सूचना पंचायत प्रधान उर्मिला  देवी, मेहरचंद और उपप्रधान सोहन लाल को दी।
विज्ञापन

 
पंचायत प्रधान के पति मेहर चंद ने बताया कि सफेद, हरे और नीले रंगे के 25 गुब्बारे थे। इसमें 6 गुब्बारों की हवा निकल गई थी। 19 गुब्बारे भरे हुए थे। इन गुब्बारों के नीचे पीले रंग का एक कपड़ा था जिस पर लाल रंग से लिखा था पाकिस्तान, पाकिस्तानी खुशहाल रहे। यह किसी पेंटर से लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस और कपड़े की होगी जांच
मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिकेश मीणा ने बताया कि हो सकता है कि यह कहीं से उड़कर आए हों। इसकी जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है, इसकी जांच के लिए इन्हें जुन्गा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में देखा जाएगा कि यह कपड़ा कहां बना है और गुब्बारे में कौन सी गैस भरी है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी शामिल रहेगा कि यह गुब्बारे किसी स्थानीय लोग ने अफवाह फैलाने के लिए तो नहीं फेंके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed