फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one died with electric shock

उद्योग में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत

Fri, 12 Aug 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला बद्दी (सोलन)
अमर उजाला बद्दी (सोलन) Updated Fri, 12 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
 पुलिस थाना बद्दी के तहत संडोली गांव स्थित हेल्थ बायोटेक उद्योग में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान महेंद्र सरिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र भोम सिंह निवासी मोहाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोम सिंह ने कंपनी में एसी फिटिंग का ठेका लिया हुआ था। इसी के चलते भोम सिंह व उसके दो बेटे कंपनी में एसी की फिटिंग का काम कर रहे थे। कंपनी में वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसी फिट कर रहे महेंद्र सिंह ने दीवार पर छेद करने के लिए ड्रिल मशीन का प्रयोग किया। महेंद्र ज्वाइंट देने के लिए बिना स्विच ऑफ किए काम करने लगा। इसी बीच उसे करंट लग गया। युवक को कंपनी की ओर से मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी बशेर सिंह ने कहा कि युवक की लापरवाही से ही उसे करंट लगने का मामला सामने आया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed