फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One Arrest

20 किलो चूरा पोस्त के साथ चालक गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी(सोलन)।
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी(सोलन)। Updated Fri, 18 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एक ट्रक चालक से 20 किलो चूरा पोस्त पकड़ा। ट्रक का चालक सोमनाथ पंजाब के आनंदपुर साहिब का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार  खेड़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा था। पुलिस को सूचना मिली ही उक्त ट्रक में चूरा पोस्त है।

विज्ञापन


एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू, राम कृष्ण, मेवा सिंह, धर्मवीर, धर्मपाल व अमर सिंह ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के टूल बॉक्स से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद किए। पकड़े चूरा पोस्त की कीमत 60 हजार रुपये है। जब चालक से इस बारे में परमिट व बिल मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर चूरा पोस्त कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक सोमनाथ को अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed