फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   office crack

बिजली कट से परेशान लोगों ने एसडीओ कार्यालय में की तोड़-फोड़

Mon, 06 Jun 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 06 Jun 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
office crack
क्षतिग्रस्त किया सरकार वाहन। - फोटो : अमर उजाला

बद्दी में आए दिन बिजली गुल रहने से परेशान 50 से अधिक लोगों ने एसडीओ कार्यालय में तोड़-फोड़ कर बिजली बोर्ड को 4.50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। लोगों ने बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए वहां मौजूद चौकीदार को धमकाते हुए उसके बिस्तर को भी आग लगा दी। यही नहीं गुस्साए लोगों ने आधी रात करीब 12 बजे बोर्ड के ट्रक व ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोर्ड कार्यालय के दरवाजे को भी तोड़ दिया गया। लोगों का यह गुस्सा बद्दी के फेस-3 में बिजली के लगातार गुल रहने के कारण बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि लोगों का यह झुंड फेस-3 से ही जमा हुआ था। यह हंगामा देर रात
विज्ञापन


करीब दो बजे तक चला। उसके बाद गुस्सा शांत होने पर लोग अपने घरों की ओर निकल गए। रात का अंधेरा होने के कारण बिजली बोर्ड का चौकीदार भी किसी को नहीं पहचान सका। इस घटना के बाद बिजली बोर्ड की ओर से बद्दी पुुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ बिजली बोर्ड केसी रघु ने कहा कि रात करीब 11.30 बजे पैनल में खराबी आने के कारण बिजली गुल हो गई थी। इसके थोड़े ही समय बाद लोगों का एक समूह उनके कार्यालय में पहुंचकर तोड़-फोड़ कर चौकीदार के बिस्तर को आग लगा दी। उन्होंने


कहा कि इस घटना के कारण बोर्ड को करीब 4.50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में धारा 143 आईपीसी व 3 सीआरपीएस के तहत गैर कानूनी जमाव व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed