{"_id":"571244b74f1c1b285b4a6acb","slug":"men-take-suscided-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की शॉल का फंदा बनाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की शॉल का फंदा बनाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
युवक ने शॉल से फंदा लगाकर जान दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र बद्दी के मखनुमाजरा में नेपाली मूल के एक युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक पारिवारिक कारणों से कुछ दिनों से तनाव में था। स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे इसकी सूचना बद्दी थाना को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर इसे नालागढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने अपनी पत्नी की शॉल को फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
युवक की पहचान खुर बहादुर (25) पुत्र ओम बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। खुर बहादुर मखनुमाजरा में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। अंकुर फार्मा कंपनी में कई महीनों से ठेकेदार के पास काम करता था।
विज्ञापन
मृतक के पड़ोसी तूल बहादुर ने बताया कि खुर बहादुर की पत्नी पिछले दो दिन से घर से गायब है जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशानी में चल रहा था। बद्दी थाना के जांच अधिकारी राकेश रॉय ने मौके पर पहुंचकर दौरा किया और शव को कब्जे में लिया।
बताया कि धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। शव को नालागढ़ सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।