{"_id":"571668894f1c1b33088b469d","slug":"men-killed-by-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में राहगीर को कुचलकर वाहन चालक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में राहगीर को कुचलकर वाहन चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू पंचकूला बाईपास मार्ग पर सोमवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति को कुचलकर वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को इसकी सुचना स्थानीय लोगों ने दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदीप कुमार ने रात करीब 2.36 बजे टैलीफोन पर पुलिस को सुचना दी कि कामली बाई पास सड़क पर एक व्यक्ति मुंह के बल गिरा पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का जायजा लिया। जांच करने के बाद पता चला कि सड़क पर गिरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन