फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   journalis died in road accident in nalagrah

कार दुर्घटना में पत्रकार की मौत, दो घायल

Sun, 19 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sun, 19 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
journalis died in road accident in nalagrah
पुलिस थाना बद्दी के किशनपुरा में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा के कालका शहर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई - फोटो : demo pic
पुलिस थाना बद्दी के किशनपुरा में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा के कालका शहर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इयॉन कार में सवार तीन लोग रात करीब 9:15 बजे हरियाणा से नालागढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार पत्रकार राजकुमार चंदेल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक रविवार रात को तीन लोग प्रेम चंद निवासी गोरखनाथ टिला हरियाणा, हरियाणा से ही मुनीश और पत्रकार राजकुमार चंदेल नालागढ़ की तरफ जा रहे थे। तीनों लोग कार में सवार थे और कार को प्रेम चला रहा था। जैसे ही वह कार में किशनपुरा के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद बिजली के एक खंभे से टकरा गई। गाड़ी ने टक्कर के बाद तीन पलटे खाए और वापस फिर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इस दौरान इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन


वहां मौजूद कुछ लोगों ने जीवीके 108 को मदद के लिए बुलाया। इससे पहले लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया था। हादसे में घायल दो लोगों प्रेम और मुनीश को बद्दी सीएचसी में दाखिल करवाया गया। वहीं तीसरे और व्यक्ति राजकुमार चंदेल उम्र 50 वर्ष ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचते ही ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक राजकुमार के सिर पर गहरी चोटें आई थीं जिसके चलते उसका काफी खून बह रहा था। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि रात को हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो घायल अब ठीक बताए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि यह हादसा कार और खंभे की टक्कर के कारण हुआ है। इस मामले में पुलिस घायलों और चालक का मेडिकल करवा रही है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed