{"_id":"58aeeb514f1c1b6f1cb23e82","slug":"inaguration-sheet-destroye","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तोड़ डाली उद्योग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने तोड़ डाली उद्योग
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने किश्नपुरा संपर्क मार्ग पर उद्योग मंत्री के नाम पर लगी उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने किश्नपुरा संपर्क मार्ग पर उद्योग मंत्री के नाम पर लगी उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। एक दिन पहले ही बुधवार को इस संपर्क मार्ग का सरकारी अमले की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ है। लेकिन वीरवार सुबह पट्टिका के टुकड़े सड़क पर गिरे पड़े मिले। पट्टिका का एक हिस्सा टूटी हालत में दीवार पर था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संजीव कुमार निवासी हरायपुर गुरुमाजरा तहसील ने थाना बद्दी में इस बावत शिकायत दर्ज करवाई है। वह किश्नपुरा पंचायत के उपप्रधान भी हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह अपने घर से किश्नपुरा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में पट्टिका के टुकड़े बिखरे थे। यह उद्योग मंत्री मुकेश कुमार अग्निहोत्री के नाम की उद्घाटन पट्टिका थी।
विज्ञापन
बुधवार को साढ़े चार बजे के करीब किशनपुरा में संपर्क मार्ग का उद्घाटन उद्योग मंत्री ने किया था। पुलिस को दिए बयान में उपप्रधान ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने चोट मारकर इस पट्टिका को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बशेर सिंह ने की है।
विज्ञापन