फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   illegal wine recovered

अवैध शराब की 52 पेटियों समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
illegal wine recovered
बद्दी पुलिस को अवैध खनन व शराब के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जाते तीन वाहन पकड़े हैं। जबकि अवैध शराब के मामले में 52 पेटियां व साढ़े 9 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने अवैध खनन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में बद्दी पुलिस ने छापामारी की। इसमें बरोटीवाला, लक्कड़ डिपो व राष्ट्रीय मार्ग भुड्ड में तीन वाहन खनन सामग्री के साथ पकड़े। इन वाहन चालकों के पास से खनन सामग्री ले जाने का परमिट व एम फार्म नहीं था। पुलिस ने इन तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना में खड़ा कर दिया है। इन पर नियम के अनुसार जुर्माना किया जाएगा। वहीं, एएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में बद्दी के समीप भुड्ड में कौशल तिवारी की दुकान पर दबिश दी। रात्रि करीब दो बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली और चालीस पेटियां शराब की पकड़ीं। इसके बाद एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व बरोटीवाला थाना के तहत सोमनाथ के घर पर दबिश दी गई।  पुलिस को 12 पेटियां पकड़ने में सफलता मिली।  इसके अलावा पुलिस ने मानपुरा में मान सिंह के खोखे  से साढे़ तीन बोतलें अंग्रेजी शराब, चार बोतलें  पटियाला मार्क व दो देसी शराब की बोतलें पकड़ीं। पकड़ी गई शराब की कीमत 65 हजार रुपये आंकी गई। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत कौशल तिवारी, मान सिंह व सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed