{"_id":"58c005d14f1c1b187bdc528c","slug":"hrtc-bus-took-a-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पल्टी बस सात लोगों को चोटें, चार भर्ती, एक आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पल्टी बस सात लोगों को चोटें, चार भर्ती, एक आईजीएमसी रेफर
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज की बस नगाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज की बस नगाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में सात लोगों को चोटें आई है। घायलों को सोलन अस्पताल लाया गया। जहां से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। बस में कुल 14 लोग सवार थे। पुलिस बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान भारी जाम लग गया। कुमारहट्टी बाईपास को खोलकर वहां से यातायात को बहाल करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा करीब चार बजे हुए है। पंजाब रोडवेज की शिमला से सोलन की तरफ आ रही थी। जिसमें 16 लोग सवार थे। सोलन से करीब पांच किमी पीछे बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सभी सवारियों को ब्रेक फेल होने की जानकारी दे दी। सभी ने बस की सीटों के हैंडल को जोर से पकड़ लिया। बस पहले सामने से आ रही सूमो से टकराने लगी। बस की खरोंच लगने के बाद सूमो चालक ने गाड़ी संभाल ली। इसके बाद बस चालक ने पहाड़ी से बस लगा दी और बस सड़क पर ही पलट गई। यदि बस थोड़ी आगे पलटती तो हादसा गंभीर हो सकता था। घायलों की पहचान रजनीश कुमार निवासी शिलाई, प्रिया पुत्री सुरेश पाल नुरपूर कांगड़ा, परमप्रित सिंह पुत्र सरदार जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार निवासी शिमला को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि जब चालक ने ब्रेक फेल होने की सूचना सवारियों को दी तो कुछ ने सीटों के हैंडल जोर से पकड़ लिए तो कुछ हड़बड़ा गए। बस चालक बस को हैवी गेयर में डालने की कोशिश करता रहा, जिसमें वह कामयाब भी हो गया और स्पीड पर काफी कंट्रोल कर लिया गया। स्पीड कम होते ही कुछ सवारियों ने खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि उन्हें चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
जाम से लोग बेहाल, शुरू करना पड़ा बाइपास
हादसे के बाद जाम लग गया। इन दिनों फोर लेने के निर्माण के चलते बाईपास से ट्रैफिक बंद है। लिहाजा नगाली के पास बस पलटने से लंबा जाम लग गया। शिमला और चंडीगढ़ की तरफ आने जाने वाले वाहन फंस गए। इस दौरान रबौण बाईपास कुमारहट्टी मार्ग को खोलना पड़ा। भारी जाम लगने के कारण कई लोगों को बड़ोग से सोलन तक पैदल आना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे मां बच्चा
सुबाथू(सोलन)। मेला ग्राउंड के पास एक ट्रक चढ़ाई में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क पर जा रहा एक बच्चा व महिला बाल बाल बची है। ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। लेकिन सुबाथू सेंटर स्कूल को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। जबकि इसी रास्ते से आर्मी के वाहन भी क्र्रास होते हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति खुद ही बाहर निकल आए।