{"_id":"57adfff74f1c1b2c45ee5aa8","slug":"homeguard-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाना की बैरक में मृत मिला होमगार्ड जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस थाना की बैरक में मृत मिला होमगार्ड जवान
अमर उजाला परवाणू (सोलन)
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाने की बैरक में होमगार्ड जवान की लाश जमीन पर पड़ी मिली है। वह वीरवार को मैस का खाना लेकर बैरक में लौटा था। शुक्रवार सुबह उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह बैरक में अकेला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। परवाणू में होमगार्ड जवान की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। जवान की मौत कैसे हुई अभी इस बारे में पुलिस के हाथों में कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
जानकारी के अनुसार मृतक राजेश मेहता (42) वर्ष निवासी गांव बागुड़ी, तहसील कसौली जिला सोलन का रहने वाला था। वह वीरवार शाम को मैस से खाना लेकर अपने बैरक में वापस लौटा। शुक्रवार सुबह देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जवानों ने बैरक में जाकर देखा तो वह जमीन पर मृत पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।