{"_id":"586d32da4f1c1b4d5615a260","slug":"hanging-the-labure","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत्ता उद्योग में प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गत्ता उद्योग में प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला के पास कालूझिंडा के एक गत्ता उद्योग में एक 25 वर्षीय प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात है कि तीन दिन तक उद्योग में कामगार का शव लटका रहा जिसका किसी को पता ही नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कामगार की पहचान मिथलेश कुमार यादव पुत्र विनोद यादव गांव सब्बलपुर जिला छपरा बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएचओ बरोटीवाला दया राम ठाकुर ने बताया कि उक्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। प्राथमिक दृष्टया शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त कामगार ने उद्योग की छत के एंगल से रस्सी बांध कर इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी खजाना राम भी मौके पर पहुंचे व उद्योग में कार्यरत कामगारों से पूछताछ की। एसपी बशेर सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उक्त कामगार ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया है उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन