{"_id":"573a0d774f1c1bf815ac7c37","slug":"fire-in-paper-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोदी माजरा के गत्ता उद्योग में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोदी माजरा के गत्ता उद्योग में लगी आग
अमर उजाला लोदी माजरा (सोलन)।
Updated Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के एक गत्ता उद्योग में सोमवार दोपहर आग लगने से 20 हजार का गत्ता जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे में उद्योग में लगी आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार जिस दौरान यह आग लगी शेड में करीब 20 कामगार मौजूद थे।
कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना दोपहर करीब 11.40 बजे की है। लोदी माजरा के डीआईसी इंडस्ट्रियल प्लॉट नंबर 29सी स्थित कृष्णा पैकेज में अज्ञात कारणों से यह आग लगी। फायर ऑफिसर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि आग से करीब 20 हजार रुपये का गत्ता जलकर राख हुआ है। जबकि 30 लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। दमकल की टीम में भाग सिंह, बलदेव राम, हेमराज, कुलदीप शामिल रहे।