{"_id":"585c139a4f1c1b2e4ee3a276","slug":"fir-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो लूट मामले में परवाणू में एफआईआर दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो लूट मामले में परवाणू में एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो लूट के मामले में आखिरकार परवाणू पुलिस ने चार दिन बाद शिकायत दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग और शिकायतकर्ताओं के उल्लेख किए समय में कई विरोधाभास है। जबकि घटना से पहले गाड़ी मल्ला रोड की ओर जाने के भी साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। लिहाजा शिकायतकर्ताओं पर ही पुलिस जांच की सूई घूम रही है।
विज्ञापन
उधर घटना के चार दिन बाद पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। टिंबर ट्रेल चौक व सूरजपुर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 19 दिसंबर को शिकायत देने के बाद शिकायकर्ताओं को पूछताछ के लिए थाने में बार-बार बुलाया गया, लेकिन किसी ने भी पूछताछ में सहयोग नहीं दिया। लिहाजा प्रारंभिक जांच में बाधा हुई।
विज्ञापन
डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया की मामले में प्रथम दृष्टि में कई विरोधाभास लग रहे हैं। वाक्या कहां हुआ है? पहले तो यही स्पष्ट नहीं है। उसके बाद शिकायतकर्ताओं ने जिस टाइमिंग का जिक्र किया है, वह टाइमिंग सीसीटवी फुटेज से कुछ अलग है। इसके अलावा गाड़ी के मल्ला मार्ग पर जाने के भी संकेत मिले हैं। लिहाजा पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस लूट की असल तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि रविवार को पुलिस वाला बता कर तीन बदमाशों ने शिमला के टूटू के कारोबारी की स्कॉर्पियो गाड़ी पिंजौर-परवाणू बाईपास पर लूट ली। शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि रविवार को वह अपने कजन गौरव गुप्ता के साथ अपनी स्कार्पियो में शिमला से चंडीगढ़ जा रहे थे, उस दौरान यह वारदात हुई।