फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Factri fire

फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 09 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sat, 09 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

वाहनों में इस्तेमाल होने वालें फिल्टर के पुर्जे बनाने वाली एक औद्योगिक इकाई के स्टोर रूम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। यह स्टोर तीसरी मंजिल पर था जिसमें शनिवार दोपहर आग भड़क गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर कर्मी आग पर काबू पा सके। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार सेक्टर एक स्थित फिल्टर के कलपुर्जे बनाने वाली ओद्यौगिक इकाई ओम साईं फिल्टरेशन के स्टोर रूम में शनिवार दोपहर लगभग पौने दो बजे हल्का धुआं उठता देखा गया। उसके बाद वह आग का रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। उधर, डीसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड अधिकारी बंसी लाल ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग पर काबू पाने के लिए 5 गाड़ियां लगी हैं। आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में कागज आदि रखा हुआ था। स्टोर में कोई भी बिजली का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग का कहना है कि मौके पर स्टोर में किसी तरह के अग्निशामक यंत्र नहीं थे। यह भी जांच की जा रही है कि उद्योग के पास फायर एनओसी थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed