{"_id":"32b6fa3d9ae9bdf791f4699c606548fd","slug":"elligal-encrochment-desmentel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-22 किनारे से हटाए 35 अवैध कब्जे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-22 किनारे से हटाए 35 अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो कंडाघाट(सोलन)।
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-कालका एनएच-22 पर अवैध कब्जा करने वालों पर एनएच विभाग ने शिकंजा कसा है। इसमें कंडाघाट से लेकर शालाघाट तक जगह-जगह कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए विभाग ने 35 खोखों को खाली करवाकर हटाया है। यह कार्रवाई वीरवार देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
वहीं ध्यारीघाट, कैथलीघाट, वाकनाघाट, क्यारीघाट, कंडाघाट में अवैध रूप से एनएच के किनारे रेहड़ी-फड़ी व खोखा लगाने वालों पर हाईकोर्ट के आदेशानुसार शिंकजा कसा गया। कनिष्ठ अभियंता वीके गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी कुछ दिन तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जो रेहड़ी-फड़ी वाले मौके पर नहीं मिलेंगे तो उनका सामान कब्जे में ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडाघाट से ध्यारीघाट तक 35 खोखो पर कार्रवाई की गई। कुछ को जेसीबी की सहायता से भी तोड़ा गया। पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन