{"_id":"60e74e36391a89853976ec00ce822e0f","slug":"dog-bite-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में कुत्तों ने 12 लोग काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में कुत्तों ने 12 लोग काटे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
परवाणू और कालका में आवारा कुत्तों ने 24 लोगों को काट खाया। सुबह से लेकर शाम तक कुत्तों का आतंक जारी रहा।
शहर में खबर आग की तरह फैली की कुछ पागल कुत्तों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया है। डर के मारे स्कूलों में अभिभावक वाहन लेकर जा पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित वापस घर तक लाने के लिए जद्दोजहद करने लगे।
दूसरी तरफ सुबह 11 बजे के बाद ईएसआई अस्पताल में एक के बाद एक कुत्ते के काटे जाने पर रोगी पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक परवाणू के 18 लोग ईएसआई अस्पताल में उपचार के लिए पहुुंच चुके थे।
जैसे ही खबर फैली तो पूरे परवाणू में हड़कंप मच गया। लेकिन बताया गया कि कुत्तों की टोली भागकर कालका में जा पहुंची है। कालका में भी छह लोगों के काटे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया की शुक्रवार को करीब 11 बजे से कुत्तों के काटने के एक के बाद एक मामले आने लगे। दोपहर तक करीब 18 रोगियों को उपचार दिया है।
मरीजों को एंटी रेबिज और अन्य इंजेक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कि कुत्ते पागल हैं या नहीं, इसकी जानकारी उनके पकड़ने के बाद ही पता चलेगी। परवाणू नगर परिषद् के प्रधान ठाकुर दास शर्मा व उपप्रधान बिरमा देवी ने स्थिति का जायजा लिया।