फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Doctor home shot gun fire

केबल ऑपरेटर ने चिकित्सक के घर में चलाई गोलियां

Sun, 13 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 13 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

बीबीएन में पुलिस से बेखौफ युवक रास्तों पर हथियार लेकर घूमने लगे हैं। इसी कड़ी में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि बद्दी के पॉश इलाके साई रोड के एससीएफ एरिया में एक केबल ऑपरेटर नशे में धुत हवाई फायरिंग कर रहा था। इस दौरान कार सवार केबल ऑपरेटर अपने एक अन्य साथी के साथ हवाई फायर करते हुए एक चिकित्सक के घर रिवाल्वर से गोलियां चला दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जब चिकित्सक ने उक्त व्यक्ति से इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि हवाई फायर कर रहे थे गलती से आपके घर की ओर रिवाल्वर घूम गया। इसके बाद फिर फायरिंग कर वहां से चलते बना। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रिवाल्वर लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी में एक शराबी युवक ने हवाई फायर कर एक डॉक्टर के घर का शीशा तोड़ दिया। मामला शनिवार रात 12:15 बजे का है। इस संबंध में बद्दी थाना पुलिस ने डा. मुकेश मल्होत्रा पुत्र जेपी मल्होत्रा निवासी एससीएफ 8-9 साईं रोड बद्दी की शिकायत पर धारा 336 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब शराबी युवक बॉबी हवा में फायर करते हुए डॉक्टर मल्होत्रा के मकान की दूसरी मंजिल के शीशे तोड़ा तो उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। आरोपी बद्दी में केवल ऑपरेटर का कारोबार करता है। फायर की आवाज सुनकर डॉक्टर मल्होत्रा ने घर से बाहर देखा तो बद्दी का स्थानीय निवासी बॉबी एक सफेद रंग की गाड़ी व एक अन्य दोस्त के साथ सड़क पर खड़ा था।


डॉक्टर मल्होत्रा के पूछने पर आरोपी ने कहा कि वह हवाई फायर कर रहा था, गलती से गोली उनके मकान की ओर चली गई। उसके बाद शराबी युवक ने दिखाने के लिए एक और हवाई फायर कर वह मौके से फरार हो गया। एसपी बद्दी बिशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में डॉक्टर मल्होत्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed