{"_id":"587bb2ee4f1c1bd103efe4c2","slug":"diary-and-call-detail-disclose-the-sex-racket-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरी और कॉल डिटेल खोलेगी सैक्स रैकेट के नेटवर्क की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायरी और कॉल डिटेल खोलेगी सैक्स रैकेट के नेटवर्क की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन।
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पुलिस की मदद से धरी गई सैक्स रैकेट की मास्टरमाइंड आरोपी महिला बेहद शातिर निकली है। तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस की सख्ती कुछ खास राज नहीं उगलवा सकी है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के घर से उसकी पर्सनल डायरी बरामद की है। जबकि कॉल रिकॉर्ड और कांटेक्ट लिस्ट में कई अहम खुलासे होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि महिला कई रसूखदारों और अधिकारियों के संपर्क में भी थी। आरोपी महिला एक विवि परिसर में कैंटीन भी चलाती है। लिहाजा पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं विवि में भी सैक्स रैकेट का जाल तो नहीं फैला हुआ है।
लिहाजा पुलिस को आस है कि घर से बरामद डायरी और कांटेक्ट एवं कॉल लिस्ट सैक्स रैकेट की पोल खोल सकती है। 12 जनवरी को शिमला पुलिस की मदद से आरोपी महिला को सोलन पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास धरा था। शिमला पुलिस को गुप्त सूचना थी कि महिला लड़कियों को सप्लाई करती है। एएसपी शिमला ने जाल बुना और महिला से डील तय की गई। इस दौरान जब डील के लिए वह पुराना बस स्टैंड पहुंची तो पुलिस ने उसे धर दबोचा और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
उधर, मिडटाउन सोलन में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई आरोपी महिला से पुलिस तीन दिन के रिमांड में कुछ खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। पुलिस की सख्ती भी आरोपी महिला से कुछ राज नहीं उगला पाई। इसके चलते आरोपी महिला का रिमांड एक दिन ओर बढ़ाया गया है। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस की एक टीम आरोपी महिला के घर गई। जहां उसकी डायरी और अन्य चीजों को कब्जे में लिया गया है। इसके साथ ही महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। वहीं अब आरोपी महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।