फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dedbody find in water tank in solan

पानी की टंकी में मृत मिला चरस तस्करी का आरोपी

Sun, 01 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 01 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
dedbody  find in water tank in solan

एनडीपीएस एक्ट के तहत बेल पर रिहा आरोपी का शव सोलन में एक निजी होटल की पीने के पानी की टंकी में मिला है। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर कोटलानाला केे पास निजी होटल में मृतक ने 29 दिसंबर को कमरा लिया था। 30 दिसंबर की सुबह को वह कमरे से गायब दिखा।

विज्ञापन


तलाशने के बाद जब होटल प्रबंधन को कुछ अता पता नहीं चला तो इसकी सूचना बुकिंग रजिस्टर में दर्ज उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर दी। बेटे ने पुलिस से संपर्क साधा और लापता की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान उसकी लाश पानी की टंकी में मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आशंका हत्या की भी जताई जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा। उधर चर्चा है कि टंकी से होटल को पानी की सप्लाई जाती थी। होटल प्रबंधन का तर्क है कि इस टंकी से पीने के पानी की सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंकी में बेहद कम पानी था। पुलिस ने मृतक की पहचान राजगढ़ के हाब्बन निवासी प्रेम बहादुर (45) के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक 29 दिसंबर को हाब्बन से सोलन कोर्ट में पेशी के सिलसिले में आया था। वह कोटलानाला के पास स्थित अक्षय होटल में ठहरा। फिलहाल पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। 

सीसीटीवी फुटेज से मिला क्लू
पुलिस ने जांच के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। इसमें मृत देर रात शराब के नशे में कमरे से बाहर जाता साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसी दिशा में जांच करते हुए जब पुलिस और होटल प्रबंधन टैंक के पास पहुंचे तो टैंक के अंदर आरोपी को मृत पाया। इसके बाद टैंक को बीच से काट कर मृतक का शव बाहर निकाला गया। 

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच
मामले की जांच कर रहे एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मोस्टमाटर्म के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि शव पर चोटें के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। 

मृतक बेल पर था रिहा: एसपी
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी था। साथ ही बेल पर चल रहा था। इसी केस के सिलसिले में आरोपी की पेशी सोलन कोर्ट में थी। इसके लिए वह राजगढ़ स्थित हाबन से आया था। मृत आरोपी हाबन में ही लेबर का काम करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

..और झूमता हुआ टंकी पर कैसे पहुंच गया प्रेम
घटना का पता चलते ही शहर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल निजी होटल में 1000 लीटर पानी की टंकी में मिली लाश एक सोची समझी हत्या है या आत्महत्या, हर कड़ी को पुलिस जांच दोनों पहलुओं से जोड़ने में जुटी है। मौका ए वारदात पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 

जिस स्थान पर यह पानी की टंकी रखी वहां दिन के उजाले में 5.2 इंच के कद के व्यक्ति का टंकी के टाप तक चढ़ना मुश्किल है। ऐसे में अगर सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक मृतक को नशे में धुत्त होने की बात मान ली जाए तो आत्महत्या के लिए उस टंकी के टॉप तक पहुंचना शराबी व्यक्ति का मुश्किल लगता है। लिहाजा प्रेम बहादुर की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। 


टंकी और मृतक की हाइट लगभग एक समान है। ऐसे में आत्महत्या के लिए उस टंकी में फिट होना मुश्किल है। इस घटना को ड्रग माफिया से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसे मारकर तो टंकी में नहीं फेंका है। बहरहाल पुलिस हर संभावना पर काम कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा और पुलिस की जांच को एक दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed