फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   car driver beaten by unkonwn persons

मारपीट कर कार चालक नाले में फेंका

Fri, 15 Jan 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 15 Jan 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
car driver beaten by unkonwn persons
शिल्णु पुल के पास वीरवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी को रोककर उसके चालक की बुरी तरह से धुनाई कर दी। पीटने के बाद उसे नाले में अधमरी हालत में फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह नाले में अचेत पड़े चालक को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गाड़ी को घुग्गी दा घाट से बरामद कर लिया है। लेकिन, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह पुत्र छांगा राम निवासी गांव थेह (ताल) ने शिकायत में कहा है कि वह एक अध्यापक हैं। स्कूल से आ रहा थे तो ओम प्रकाश पुत्र नत्थू राम ने बताया कि एक व्यक्ति जख्मी हालत मे नाले में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे पानी से बाहर निकाला। जब व्यक्ति को होश आया तो उसने अपना नाम अमर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी सेक्टर-70 मटौर मोहाली बताया। उसने बताया कि वीरवार रात को 3-4 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वह गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसके सिर, माथे व मुंह पर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस को उसकी गाड़ी घुग्गी दा घाट में सड़क किनारे खड़ी मिली। एसपी बद्दी बिशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed