फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike theft from gurudawara in baddi

गुरुद्वारे के बाहर से बाइक ले गए चोर

Tue, 19 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 19 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bike theft from gurudawara in baddi
प्रसिद्ध बाबा हरिपुर गुरुद्वारा के बाहर से एक भक्त की बाइक के चोरी हो गई। - फोटो : demo pic

विज्ञापन

प्रसिद्ध बाबा हरिपुर गुरुद्वारा के बाहर से एक भक्त की बाइक के चोरी हो गई। पुलिस थाना बरोटीवाला में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी  है। गुरुद्वारा में 10 जुलाई की रात को मोहाली के मियांपुर चंगर गांव निवासी हरविंद्र सिंह पुत्र रख्खा राम माथा टेकने आया था। इस दौरान हरविंद्र ने बाइक को गुरुद्वारा के बाहर खड़ा किया। सुबह छह बजे जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकला तो बाइक पार्किंग से गायब थी।


ट्रांसफार्मर से कॉपर निकालकर ले गए चोर
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के भांगला गांव स्थित बंद पड़े शराब उद्योग मैसर्स काला अंब डिस्टलरी एंड ब्रेवेज प्राइवेट लिमिटेड के ट्रांसफार्मर से लाखों की कीमत का कापर चोरी हो गया। चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया फिर उसमें से कॉपर की तारें निकाल लीं। उद्योग की ओर से बलदेव सिंह बरवाला पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान नंबर 114 ए गांव बरवाला दिल्ली ने नालागढ़ पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। बलदेव सिंह को उद्योग के चौकीदार ने 19 जुलाई को सुबह फोन पर इसकी सूचना दी। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि चोरी कॉपर की मात्रा और कीमत के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed